पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए ये सितारे- प्रेसीडेंट हाउस से वायरल हुई तस्वीर
बीते दिन यानि 30 मई को पीएम मोदी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। गौरतलब है कि इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ के सुपरस्टार्स के पास प्रेसीडेंट ऑफिस से न्यौता गया था और इस शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई स्टार्स आए थे। इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि प्रेसीडेंट हाउस की है और इसमे कई स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं।
इन दो तस्वीरों की बात करें तो इनमें रजनीकांत, करण जौहर, कंगना रनौत, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर और मीरा राजपूत नजर आ रहीं हैं।

इसके अलावा इस मौके पर राजकुमार हिरानी, आनंद एल राय, अभिषेक कपूर, जीतेंद्र, राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे लोग भी पहुंचे थे।
बता दे कि कल सुबह से इस शपथग्रहण समारोह की चर्चा थी और उनके समर्थकों में काफी ज्यादा उत्साह था। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि कोई व्यक्ति इतनी प्रचंड बहुमत से दोबारा प्रधानमंत्री बना है।
पीएम मोदी का रिश्ता बॉलीवुड से काफी ज्यादा गहरा है और समय समय कई लोगों से वो मुलाकात करते रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैँ।


Click it and Unblock the Notifications
