सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में पहुंचेंगे ये सितारे, Geust List आई सामने?

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम एक दूसरे से काफी समय से जुड़ रहा है और इस वक्त दोनों की शादी के चर्चे हैं। जी हां, काफी जल्दी ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और 2023 में ये होने की संभावना है। ऐसी खबरें अक्सर आती रहती हैं कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और सलमान खान ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की टांग खिचाई एक बार की थी। सलमान खान ने इशारों में कियारा आडवाणी के साथ उनका नाम जोड़ा था।
इस वक्त दोनों की शादी को लेकर खबर आ रही है कि, गेस्ट लिस्ट से लेकर लोकेशन तक.. सबकुछ फाइनल हो चुका है। इस शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर चर्चा है और पता चला है कि इसमें विकी कौशल, कैटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, करण जौहर और अश्विनी यार्डी जैसे लोग शामिल हैं।
हालांकि किसी तरह का आधिकारिक ऐलान इन दोनों सितारों की तरफ से इस लिस्ट को लेकर नहीं किया गया है। लोकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स में ये पता चला है कि ये शादी चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित की जा सकती है।
इस शादी को लेकर फिलहाल गुपचुप तरीके से तैयारियां की जा रहीं हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस इसको लेकर काफी उत्सुक हैं और वो जानना चाहते हैं कि ये सब कब होने वाला है।
फिलहाल दोनों सितारे अपनी अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। कियारा आडवाणी की बात करें तो आखिरी बार वो भूल भुलैया 2 में नजर आईं थीं। काफी जल्दी फिल्म गोविंदा नाम मेरा और सत्यप्रेम की कथा में कियारा नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications