Shah Rukh Khan Health Update: शाहरुख खान से अस्पताल में मिलने पहुंचे ये सितारे, जल्द मिल सकती है छुट्टी

Shah Rukh Khan Health Update

These stars came to meet Shahrukh Khan in the hospital: बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की अचानक से तबियत खराब हुई जिसकी वजह से उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। किंग खान का ऐसी हालत जानकर फैन्स और सितारों को उनकी चिंता सताने लगी। बता दें कि कई लोग किंग खान से मिलने के लिए भी अस्पताल पहुंचे हैं। दरअसल डीहाइड्रेशन के चलते किंग खान को अहमदाबाद के KD अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मैच के लिए पहले ही अहमदाबाद पहुंचे किंग खान
सोर्स के मुताबिक किंग खान अभी भी डॉक्टर्स की ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्हें बुधवार की शाम 4 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया था। बता दें कि 26 मई को होने वाले KKR के मैच के लिए पहले से ही किंग खान अहमदाबाद पहुंच गए थे। वह ITC नर्मदा होटल में रुके थे।

अब कैसी है तबियत
बताया जा रहा है कि किंग खान की तबियत पहले से ठीक है। शरीर में पानी की कमी है जो धीरे-धीरे सुधार में आएंगी। ऐसा बताया भी जा रहा है कि किंग खान को 23 मई सुबह 8 बजे डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। तेज गर्मी, धूप और लू ने तो एक्टर को भी नहीं छोड़ा ऐसे में तो डॉक्टर्स भी लोगों को सलाह दे रहे हैं कि यूंही धूप में सड़कों पर ना घूमें।

ये सितारे मिलने पहुंचे शाहरुख खान से
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान से मिलने के लिए उनकी पत्नी गौरी खान और एक्ट्रेस-IPL टीम KKR की को-ओनर जूही चावाला अपने पति जय मेहता के साथ किंग खान को देखने के लिए अस्पताल आई हैं। वही टीम की बात करें तो आपको बता दें कि 21 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सन राइजर्स हैदराबाद को करारी मात दी थी। जिसके बाद KKR ने क्वॉलीफायर में अपना जगह मजबूत कर ली है। वहीं अब टीम अपने अगले मैच की तैयारी में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X