'शर्माजी की बेटी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर नजर आए ये सितारे, 28 जून को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

Sharma ji Ki Beti: प्राइम वीडियो ने अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ताहिरा कश्यप खुराना के मच अवेटेड डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म "शर्माजी की बेटी" के ग्लोबल प्रीमियर से ठीक दो दिन पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई। इस खास शाम में फिल्म की लीड कास्ट साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता, सैयामी खेर, वंशिका तपारिया और अरिस्ता मेहता के साथ-साथ डायरेक्टर ताहिरा कश्यप खुराना भी मौजूद थीं। इनके अलावा इस मौके पर प्राइम वीडियो इंडिया से मनीष मेंघानी, अप्लॉज एंटरटेनमेंट से समीर नायर और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट से तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर ने भी नजर आए।
इस स्टार-स्टडेड शाम में आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू, सोनाली बेंद्रे, फातिमा सना शेख, करिश्मा तन्ना, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अपारशक्ति खुराना, जीतेंद्र कुमार और कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुई थीं। यह सभी सेलेब्स फिल्म की कास्ट और क्रू को सपोर्ट करने के लिए शामिल हुए थे।
शर्माजी की बेटी एक लाइट हार्टेड और दिल को छू लेने वाली फिल्म है, जो महिलाओं की एंपावरमेंट और उनके सामने आने वाली चैलेंजेस पर रोशनी डालती है। ये कहानी तीन मिडिल क्लास महिलाओं और दो टीन ऐज लड़कियों के ऊपर आधारित है, जिनका सर नेम शर्मा है। फिल्म के जरिए उनके अलग-अलग अनुभव और संघर्षों को खूबसूरती से स्क्रीन पर दिखाने की कोशिश की गई है।
"शर्माजी की बेटी" को अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट मीडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई है। इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन डबास भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आ रही हैं। "शर्माजी की बेटी" का प्रीमियर 28 जून को आप अमेजन प्राइम पर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











