11 साल के बाद- 7 सुपरस्टार्स के साथ सुपरहिट सीक्वल की तैयारी- शानदार
साल 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। बल्कि दर्शकों ने फिल्म की कहानी और किरदारों को काफी पसंद किया था। खासकर फिल्म का म्यूजिक सालों तक लोकप्रिय रहा था। निर्देशक अनुराग बसु अपनी इसी खास फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग में लग चुके हैं। कोई शक नहीं कि निर्देशक के लिए यह काफी खास प्रो़जेक्ट हैं। पहली फिल्म की तरह सीक्वल भी मल्टीस्टारर होगी।
सलमान खान का ईद धमाका 'भारत'- 3 अलग अलग लुक- एकदम जबरदस्त
रिपोर्ट्स की मानें तो लाइफ इन ए मेट्रो सीक्वल के लिए करीना कपूर खान, सैफ अली खान, राजकुमार राव, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, इरफान खान को अप्रोच किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यदि स्टारकास्ट फाइनल हो गया तो जल्द ही फिल्म फ्लोर पर होगी।

जाहिर है यदि इस स्टारकास्ट के साथ सीक्वल बनती है तो उसका सुपरहिट होना लगभग तय है। हालांकि अभी स्टार्स को सिर्फ अप्रोच किया गया है। जबकि फाइनल होने में फिलहाल समय है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो चुका है।
बहरहाल, इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों की बाढ़ सी आ गई है। यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications











