#Viral: रिलीज़ से पहले ही जानिए जॉली एलएलबी के ये चार सीन

जॉली एलएलबी 2 से अक्षय कुमार एक बार फिर परदे पर धमाल मचाने वाले हैं लेकिन फिल्म की रिलीज़ से पहले ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन बदल डाले हैं। जानिए क्या क्या है सेंसर बोर्ड की डिमांड!

जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज़ से पहले फिल्म के कुछ सीन की डीटेल्स बाहर आई हैं। हालांकि इनमें से कुछ सीन को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया है और अब ये सीन फिल्म में नहीं दिखाई देंगे।

पहले भी जॉली एलएलबी 2 का ट्रेलर रिलीज़ होते ही बाटा ने अक्षय कुमार की फिल्म पर केस भी ठोंका था और मानहानि का दावा भी किया था। भले ही ट्रेलर लोगों को पसंद आया था लेकिन अब फिल्म के कुछ सीन सेंसर बोर्ड ने बदल डालने के आदेश दिए हैं।

jolly-llb-2-censor-board

फिल्म का एक सीन है जहां अन्नू कपूर अक्षय कुमार से कोर्ट में बहस करते हुए कहते हैं कि बाटा की चप्पल पहनकर हीरो बन रहे हो। बस इसी बात पर बाटा ने फिल्म पर केस ठोंक दिया है। अब ये सीन फिल्म में रहेगा या नहीं पता नहीं।

लेकिन इसके अलावा कई और ऐसे सीन है जो सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद फिल्म से बदले जा रहे हैं। पूरी की पूरी फिल्म लखनऊ में बनी है लेकिन फिल्म में लखनऊ के ज़िक्र से सेंसर बोर्ड को दिक्कत है। इसलिए फिल्म में ऐसे कई शब्द बदले गए हैं।
["सलमान ने मुझ पर पैसे लगाए हैं...उनको Salute है" : अक्षय कुमार]

होली के गाने में लखनऊ शब्द हटाने की मांग की गई है। वहीं लखनऊ कचहरी में कोई चीज़ टाइम पर हुई है - इस डायलॉग में लखनऊ को लोकल से बदला गया है। ये दिल्ली नहीं लखनऊ है - इस डायलॉग में लखनऊ को अवध से बदला गया है।

इसके अलावा फिल्म बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। जानिए क्यों अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X