वाह तैमूर वाह- आपने देखी छोटे नवाब की घुड़सवारी, सोशल मीडिया पर छाई शानदार तस्वीरें
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर को पूरा देश काफी ज्यादा प्यार करता है और तैमूर अली खान की एक झलक उत्सुक रहता है। हाल ही में तैमूर की कुछ ऐसा तस्वीरें सामने आईं जो कि काफी ज्यादा चौकाने वालीं थी। दरअसल तैमूर अली खान ने इतनी छोटी उम्र में ही घुड़सवारी करना शुरु कर दिया है। इन तस्वीरों में आपको समझ में आएगा कि छोटे से तैमूर किस तरह एक प्रोफेशनल राइडर की तरह घोड़े को प्यार कर रहें हैं..उसपर हाथ थपथपा रहें है।
इन तस्वीरों के सामनें आते ही सोशल मीडिया पर तहलकता मच गया है और फोटोज लगातार वायरल हो रहीं हैं। इस घुड़सवारी के दौरान तैमूर के साथ उनकी नैनी और बॉडीगार्ड्स भी नजर आ रहें है जिनकी देखरेख में घुड़सवारी की जा रही है।

तैमूर को लेकर आए दिन खबरें आती रहतीं रहती हैं और हाल ही में सैफ अली खान ने बताया था कि तैमूर बोलना सीख रहें हैं और कुछ कुछ शब्द बोलने भी लगे हैं।
उनका कहना था कि वो उनको सर भी बुलाता है क्योंकि उनकी नैनी सैफ को सर कहकर बुलातीं हैं। हाल ही में तैमूर को लेकर एक अफवाह सामने आई थी कि वो अब मीडिया के सामने बिल्कुल भी नहीं आएंगे और उनकी मां करीना ने ये फैसला लिया है। हालांकि ये खबर पूरी तरह से झूठी निकली थी।


Click it and Unblock the Notifications