अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की खबरों के बीच सामने आई यह तस्वीरें, सच का हुआ खुलासा

बॉलीवुड से आए दिन किसी ना किसी की डेट की खबरें तो सामने आती ही रहती है और कहीं ना कहीं ना फोटोज और वीडियो भी लीक होते रहते हैं। ऐसे में जिन स्टार को लेकर सबसे ज्यादा डेटिंग की खबर जोरो पर लाइम लाइट का हिस्सा है वह है अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर। दोनों की साथ में कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई है जिनसे दोनों के रिश्ते की सच्चाई भी सामने आ गई है।
बैसे तो कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। परंतु हाल ही में जो तस्वीर सामने आई है उसमें अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के रिसेप्शन पर साथ देखा गया। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
जिस तस्वीर में दोनों को साथ में देखा गया था उसको मनीष मल्होत्रा ने सोमवार को एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे के साथ बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में उनके अलावा और भी कई लोग हैं।
खैर यह पहली बार नहीं है कि आदित्य और अनन्या को साथ में देखा गया हो। इससे पहले एक बार मनीष मल्होत्रा के घर की पार्टी में दोनों को साथ में देखा गया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं इसके पहले कृति सेनन ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इसमें आदित्य राय कपूर और अनन्या पार्टी ने भी भाग लिया था। इस अवसर पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें वायरल होने लगी थी।
तो इससे फैंस को अंदाजा लग गया है कि दोनों स्टार एक दूसरे को डेट कर रहे है परंतु अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करना चाहते हैं। खैर बैसे इस रिश्ते को लेकर आदित्य और अनन्या की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि अनन्या आदित्य को डेट करने से पहले शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications


