प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक तस्वीर वायरल, अलग अंदाज में आए नजर
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और आए उनकी तस्वीरें आकर सोशल मीडिया में धमाल मचा रही है। हाल ही में फिर से दोनो साथ में नजर आए और काफी ज्यादा रोमांटिक तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों की बात करें तो निक और प्रियंका साथ में बैठे है और प्रियंका निक से कुछ ज्यादा ही प्यार जताते हुए नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा कि फैंस इन तस्वीरों को लगातार वायरल कर रहे है और काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।
एक तस्वीर में आप देंखेगे कि किस तरह से प्रियंका चोपड़ा ने निक के कंधे पर अपना सिर रखा हुआ है और ऐसे लग रहा है जैसे वो किसी सोच में डूबी हुई है।

बात करें दूसरी तस्वीर की तो निक और प्रियंका काफी मजाक के मूड में नजर आ रहे है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है कि इस तरह की तस्वीरें वायरल हो रही है।
बता दें कि हाल ही में छुट्टियां मनाने गए प्रियंका और निक की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी और लोगो को काफी ज्यादा पसंद भी आई थी।
बात करें प्रियंका और निक की सगाई की तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई तो काफी पहले हो गई थी लेकिन उनकी सगाई की पार्टी और रोका सेरेमनी 18 अगस्त को धूम से सेलेब्रेट की गई थी।
बता दें कि इस मौके पर मीडिया में दोनो की काफी ज्यादा फोटोज वायरल हुई थी जो कि काफी चर्चा में रही थी। फिलहाल सलमान खान की फिल्म छोड़ने के बाद वो फरहान अख्तर के साथ फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
