फरवरी के दूसरे सप्ताह में ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, जानिए यहां

Cover Image

कोरोना में लॉकडाउन के समय लोगों ने समय काटने के लिए ओटीटी प्लेटफार्म को एक जरिया बनाया था जो कोरोना काल बीतने के बाद आम लोगों के बीच मनोरंजन का बड़ा ही अच्छा साधन बन गया है। काम के दौरान या काम के बीच में ही फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक का लुत्फ उठाना किसे पसंद नहीं होता है। इसी वजह से सिनेमा हॉल के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म भी काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। ओटीटी के दिवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिनका उन्हें लंबे अर्से से इंतजार था।

आइए उन वेब सीरीज और फिल्मों पर डालते हैं एक नजर जो फरवरी के दूसरे सप्ताह होंगी रिलीज :

फर्जी :

फर्जी :

शाहिद कपूर इस साल वेब सीरीज में डेब्यू करने वाले हैं। शाहिद की वेब सीरीज 'फर्जी' 10 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में शाहिद कपूर के साथ के के मेनन और साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।

यू सीजन 4 :

यू सीजन 4 :

हॉलीवुड के दिवानों के लिए 'यू सीजन 4' बेस्ट वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज के 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं। चौथे सीजन को दो भागों में बनाया गया है। यू सीजन 4 के पहले पार्ट को 9 फरवरी और दूसरे पार्ट को 9 मार्च को रिलीज किया जाएगा। 'यू सीजन 4' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है।

थुनिवु :

थुनिवु :

साउथ इंडियन फिल्म 'थुनिवु' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सिनेमा हॉल में रिलीज होने के लगभग 1 महीने के बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जा रहा है। 'थुनिवु' अजीत कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह 8 फरवरी को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी में भी ओटीटी पर रिलीज होगी।

 सलाम वेंकी :

सलाम वेंकी :

सच्ची घटना पर बनी काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर 10 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में काजोल ने सुजाता का किरदार निभाया है। काजोल के बेटे वेंकी की भूमिका में विशाल जेठवा हैं जो ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है। इसमें शरीर पैरों की तरफ से धीरे-धीरे पैरालाइज्ड होना शुरू करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद वेंकी कैसे अपनी जिंदगी पूरी जिंदादिली से जीता है और इसमें उसकी मां उसकी पूरी मदद करती है।

लव शादी और ड्रामा :

लव शादी और ड्रामा :

10 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'हंसिका की लव शादी और ड्रामा' रिलीज होगी। इस वेब सीरीज में हंसिका मोटवानी की शादी से जुड़ा हर पल दिखाया जाएगा। जब हंसिका ने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया से शादी का फैसला लिया, उस समय से लेकर शादी की प्लानिंग, परिवारों के बीच की मस्ती और ग्रैंड वेडिंग सब कुछ रियलिटी शो के तर्ज पर दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज का टीजर भी रिलीज हो चुका है।

वारिसु :

वारिसु :

सिनेमा हॉल में तहलका मचाने के बाद अब फिल्म 'वारिसु' अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। अगर आपने अभी तक सिनेमा हॉल में 'वारिसु' नहीं देखा है तो अब घर में बैठकर इसका आनंद उठाइए। अमेजॉन प्राइम पर 'वारिसु' 10 फरवरी को रिलीज होगी।

द लुमिनरीज :

द लुमिनरीज :

10 फरवरी को MX प्लेयर पर रिलीज होने वाली है 'द लुमिनरीज'। एडवेंचर मिस्ट्री 'द लुमिनरीज' 1860 के न्यूजीलैंड में गोल्ड रश पीरियड की कहानी बताता है। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि एना वेथ्रेल जो एक सेक्स वर्कर है, उसपर मर्डर का आरोप लगा है। वह न्यूजीलैंड से लंदन आती है, अपनी नयी जिंदगी शुरू करने। यह सीरीज का फिनाले हैं। इस सीजन में कई नये और चौंकाने वाले रहस्यों का पता चलेगा।

Read more about: hansika motwani penn badgley
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X