इन नामी हस्तियों को सताई सलमान खान की चिंता, गोलीबारी की खबर सुन भागे-भागे पहुंचे गैलेक्सी अपार्टमेंट

Salman Khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहलाए जाने वाले एक्टर सलमान खान आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन्स में रहते हैं। जहां दो दिन पहले उनके फैन्स को गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे उनकी एक झलक का इंतजार करते देखा गया था। तो वहीं अब सलमान खान के घर के आगे पुलिस की गाड़ियां भारी सिक्योरिटी और मीडिया की लाइन लगी देखी जा सकती है। जी हां, रविवार सुबह हुए एक हादसे ने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

राहुल कनाल ने बताया कि कैसे हैं सलमान खान
दरअसल दो बाइक सवारों ने सलमान खान के घर के नीचे फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद अब परिवार वाले और फैन्स को सलमान खान की चिंता सता रही है। इतना ही नहीं इस खबर को सुनते ही कई नामी हस्तियों के फोन आए हैं और कुछ लोग तो भागे-भागे सलमान खान के घर आ पहुंचे हैं। बता दें कि राहुल कनाल को हाल ही में सलमान खान के घर से निकलते देखा गया है। जैसे ही पैपराजी ने उनसे पूछा की सलमान खान कैसे हैं उन्होंने बताया कि वे अच्छे हैं। इसके अलावा उन्होंने किसी भी सवाल का उत्तर नहीं दिया।

बाबा सिद्दीकी आए सलमान खान के घर
राहुल कनाल के जाने के बाद बाबा सिद्दीकी की गाड़ी को भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में आता देखा गया। बता दें कि बाबा सिद्दीकी और सलमान खान का काफी अच्छा बॉन्ड है। सलमान खान को कई बार बाबा सिद्दीकी की पार्टियों में देखा गया है। वहीं इस खबर के सुनते ही बाबा सिद्दीकी भागे-भागे सलमान खान के घर आ पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र के सीएम का आया सलमान खान को फोन
बताया जा रहा है कि सलमान खान के साथ हुए इस हादसे की खबर सुनते ही महाराष्ट्र के सीएम एक नाथ शिंदे ने तड़के सुबह सलमान खान को फोन किया। उनका हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने सलमान खान की सिक्योरिटी को और मजबूत करने को कहा है।

पूजा भट्ट को सताई चिंता
फिल्म डायरेक्टर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट और सलमान खान का बॉन्ड काफी अच्छा है। पूजा भट्ट सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वहीं जैसे ही पूजा भट्ट को सलमान खान घर के नीचे हुई फायरिंग की बात पता चलती है वह एक्स (ट्विटर) पर एक्टर को लेकर पोस्ट करती हैं- पूजा कहती हैं कि यह भयावह और निंदनीय है। अगर खान के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है तो यह कहना उचित होगा कि सुरक्षा एक भ्रम है। निश्चित तौर पर बांद्रा में और कड़ी निगरानी की जरूरत है। कुछ समय पहले डकैती हुई थी और अब गोलीबारी? यह डरावना है।

इन फिल्मों को लेकर हैं सुर्खियों में
वर्कफ्रंट की बात करें तो भाईजान को आखिरी बार टाइगर 3 फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के अलावा वे नो एंट्री 2, इंशाल्लाह, बुलबुल मैरिज हाल, दंबग 4, धाक
और डेविल फिल्मों की शूटिंग में नजर आएंगे। इसी के साथ ही वे सिकंदर फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म की घोषणा की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X