प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर इन कलाकारों ने किया विश- अनुष्का से लेकर सोनम कपूर तक शामिल
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर लगातार लोग उनको शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे सितारे भी हैं जो कि उनके जन्मदिन के मौके पर अपने अपने अंदाज से विश कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो काफी नीचे से आकर ऊपर तक गई हैं और लगातार आगे बढ़ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस साल अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं हैं।
आखिरी बार वो हिंदी फिल्म सिनेमा में स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं लेकिन इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार शामिल थे।

प्रियंका चोपड़ा को लोग कितना पसंद करते हैं ये तो सभी जानते हैं। काफी लंबे समय से उन्होने सबके दिलों पर राज किया है। फिलहाल इस समय उनके जन्मदिन के मौके पर उनको अनुष्का शर्मा समेत इन कलाकारों ने शुभकामनाएं दी हैं...


Click it and Unblock the Notifications











