राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग में पहुंचीं ये हस्तियां, फंक्शन में चल रही है शाही मेहमान-नवाजी

Anant Radhika pre wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन इन दिनों हर एक की जुबान पर है। हर कोई बस राधिका अनंत की रॉयल वेडिंग के लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहा है। बता दें कि दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से मेहमान आ रहे हैं। बता दें कि हॉलीवुड आर्टिस्ट रिहाना के अलावा फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान भी फंक्शन में आ गए हैं। वहीं माना जा रहा है कि जल्द ही सोनी के सीईओ केनिचिरो योशिदा, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स भी जल्द फंक्शन में शामिल होंगे।
फ्लाइट में मिल रहा मेहमानों खास नाश्ता
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जो भी मेहमान फ्लाइट से जामनगर आ रहा है उसके लिए स्पेशल नाश्ते की प्लेट अंबानी फैमिली की तरफ से दी जा रही है। इसी के साथ ही एक खूबसूरत मैसेज भी दिया गया था जो राधिका अनंत की तरफ से दिया गया था।
जामनगर के लिए रवाना हुए ये बॉलीवुड सितारे
बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, एम एस धोनी, दिशा पटानी, वरुण धवन, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, हार्दिक पांड्या, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा समेत कई सितारे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड करने जा पहुंचे हैं।
रिहाना कर रही हैं रिहर्सल
हाल ही में हॉलीवुड सिंगर रिहाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां वे रिहर्सल करती नजर आ रही है। बता दें कि आज की इवेंट नाइट बेहद खास होने वाली है। माना जा रहा है इंटरनेशनल स्टार्स की परफॉर्मेंस के साथ ही देसी तड़का भी लगने वाला है। बी प्राक, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह समेत कई सितारे अपनी आवाज का जादू लोगों पर बरसाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











