Happy Dussehra- अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने ऐसे दी दशहरे की शुभकामनाएं
आज पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है और इसको विजय दशमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि आज भगवान राम ने रावण का वध किया था जिसके कारण इसको विजयदशमी कहते हैं। आज सुबह से ही सभी लोग दशहरे की शुभकामनाएं दे रहे हैं जिसमें हमारे बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। सुबह से ही अक्षय कुमार, अजय देवगन और सुनील शेट्टी समेत कई सितारों ने ट्विटर पर शुभकामनाएं दी है। इन सितारों के ये ट्वीट्स लगातार वायरल हो रहे हैं और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैँ। आप भी देखिए क्या लिखा है आपके चहीते सितारों ने...
बॉलीवुड के सितारे काफी धूमधाम से इस त्योहार को मनाते है और हाल ही में कई सितारों ने पूजा भी की थी। इस समय उनके फैंस भी बधाई संदेश को लगातार शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications