..................... These Bollywood stars including Ajay Devgan wished Ranveer Singh on his birthday! अजय देवगन समेत बॉलीवुड के इन सितारों ने रणवीर सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई! - Hindi Filmibeat

अजय देवगन समेत बॉलीवुड के इन सितारों ने रणवीर सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई!

सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और फैंस के बीच अपने व्यवहार के प्रति काफी मशहूर भी है। उनको चाहने वाले करोड़ों हैं और आज उनके जीवन का एक बेहद खास दिन है। जी हां, दरअसल आज सुपरस्टार का जन्मदिन है और इस मौके पर वो काफी चर्चा में हैं। बता दें कि इस मौके पर लगातार सितारे कमेंट कर रहे हैं और उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अजय देवगन, अर्जुन कपूर और करण जौहर समेत कई सितारों के ट्वीट्स सामने आए हैँ। रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हं।

ranveer singh, birthday, ajay devgn, रणवीर सिंह, जन्मदिन, अजय देवगन

इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है और फैंस का कहना है कि ये फिल्म उनकी धमाकेदार वापसी भी साबित होने वाली है। गौरतलब है कि उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 83 कुछ खास नही चली थी और फैंस ने इसको नकार दिया था।

हालांकि इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था। फिलहाल आप पढ़िए सुपरस्टार्स के ये पोस्ट जो वायरल हैं..

अजय देवगन

अजय देवगन

अजय देवगन ने लिखा, नन्हा सिम्बा को जन्मदिन की बधाईरणवीर ऑफिशियल,एक दहाड़ लो!

अनिल कपूर

अनिल कपूर

सुपरस्टार अनिल कपूर ने लिखा है,एक अरब में एक!रणवीर ऑफिशियल,गर्जना जारी रखें... हैप्पी बर्थडे टाइगर!!!

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपने दोस्त रणवीर सिंह को विश किया है, बड़े परदे के एक बड़े विलेन को जनमदिन बहुत मुबारक हो।एक विलेन को दूसरे विलेन का सलाम,रणवीर ऑफिशियल, बाबा जन्मदिन मुबारक हो।

करण जौहर

करण जौहर

करण जौहर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,यह हमारे रॉकी का शानदार जन्मदिन है और इसे और भी खास बनाने के लिए, हमारे पास उनकी रानी है! कल से शुरू हो रहे #Hotstarspecials #KoffeeWithKaran S7 के पहले एपिसोड में सोफे पर मेरे साथ उनकी और हँसी का मज़ा लें।

सारा अली खान

सारा अली खान

सारा अली खान ने कुछ इस अंदाज में रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी स्टोरी पसंद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X