कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज के निधन से दुखी हैं बॉलीवुड के ये सितारे, ऐसे दी श्रद्धांजलि!
बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया में अपने डांस से छाप छोड़ने वाले कथक नृतक बिरजू महाराज का निधन हो गया है। 17 जनवरी की तड़के उन्होने अपनी अंतिम सांस ली, वह अगले महीने 83 साल के थे। गौरतलब है कि बिरजू महाराज में इंडस्ट्री में काफी समय काम किया है और शानदार अभिनेत्रियों को डांस सिखाया है। उनके निधन से कला क्षेत्र का भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो रात के खाने के बाद वे अंताक्षरी खेल रहे थे,
तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। भारत के सबसे प्रसिद्ध और सबसे प्रिय कलाकारों में से एक बिरजू महाराज, लखनऊ के कालका-बिंदादीन घराने के थे। उनके परिवार में पांच बच्चे, तीन बेटियां और दो बेटे और पांच पोते-पोतियां हैं।

गौरतलब है कि इस वक्त इंडस्ट्री के कई सितारे काफी दुखी हैं और उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उन्होने बिरजू महाराज के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
इस लिस्ट में हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित समेत कई कलाकार शामिल हैं। आप देखिए किस तरह से ये कलाकार बिरजू महाराज के लिए दुख व्यक्त कर रहे हैं...

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए पंडित बिरजू महाराज की आत्मा की शांति प्रार्थना की है। उनका कहना है कि वो काफी दुखी है और खबर उनके लिए चौकाने वाली है।

मृणाल ठाकुर
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने पंडित बिरजू महाराज की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उनकी तस्वीर साझा करते हुए कथक डांसर को श्रद्धांजलि दी है। मृणाल ठाकुर पंडित बिरजू महाराज से काफी इंसपायर थीं।

सुभाष घई
निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने लिखा... ''कथक नृत्य उस्ताद से मेरी पहली शिक्षा मेरे कॉलेज युवा उत्सव में थी जब उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा के बीच अपनी दो आँखों से बात करते हुए एक रोमांटिक बातचीत व्यक्त की। मैंने सीखा 'डांस का मतलब शरीर है लेकिन आत्मा आंखों में है।
यही वह कथक नारी नृत्य में जगत गुरु थे।''

हेमा मालिनी
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने लिखा.. ''राष्ट्र एक सच्चे किंवदंती, श्री बिरजू महाराज, कथक प्रतिपादक उत्कृष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करता है। उनके घुंघरू उनके टखनों पर तब तक थे जब तक उन्होंने अंतिम सांस नहीं ली। मैंने हमेशा कथक के माध्यम के रूप में उनकी प्रशंसा की और उनका सम्मान किया और नृत्य के मंच पर उनकी उपस्थिति को याद किया।''

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित लिखती हैं.. ''उन्होंने प्रशंसकों और छात्रों को दुखी करने के लिए पीछे छोड़ दिया है, लेकिन एक विरासत भी छोड़ी है जिसे हम सभी आगे बढ़ाएंगे। आपने मुझे नम्रता, शान और शालीनता के साथ नृत्य में जो कुछ भी सिखाया उसके लिए धन्यवाद महाराजजी।''
कोटी कोटी प्रणाम!


Click it and Unblock the Notifications











