शाहरुख खान के जन्मदिन पर उमड़ा बधाईयों का सैलाब, इन सितारों ने कहा 'हैप्पी बर्थडे किंग खान'
सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आज 2 नवंबर है और सभी जानते हैं कि आज शाहरुख खान का जन्मदिन पूरा देश और उनके फैंस मनाते हैं। इडस्ट्री के चहीते सितारों में से एक शाहरुख खान को लगातार सोशल मीडिया पर बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के सितारे भी उनको जन्मदिन पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि शाहरुख खान काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और उनके फैंस को लगता है कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर वो उनको सरप्राइज देने वाले हैं।

शाहरुख खान को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वो उन सितारों में से एक हैं जिनको पूरा देश काफी प्यार करता है और उनकी फ्लॉप फिल्म भी शानदार बिजनेस करती है। आज जन्मदिन की बात करें तो उनको शिल्पा शेट्टी, अनुभव सिन्हा, दिव्या दत्ता, जूही चावला, अरमान मलिक और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार्स ने विश किया है। आप भी देखिए ये मैसेजेस..


Click it and Unblock the Notifications