मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निकले ये सितारे- हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट
दूसरी बार काफी प्रचंड बहुमत से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी आज दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि पीएम मोदी के साथ साथ उनके सारे मंत्री भी आज शाम को 7 बजे राष्ट्रपति भवन में देश के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस मौके पर कई नामी गिरामी हस्तियों के साथ साथ हमारे बॉलीवुड के सितारों के पास भी न्यौता पहुंचा है।
इस लिस्ट में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, करण जौहर, संजय लीला भंसाली कंगना रनौत, सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत कई स्टार्स शामिल है। गौरतलब है कि चुनाव के पहले कई स्टार्स पीएम मोदी से मिले थे।

अभी अभी इनमें से कई स्टार्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है और इससे ये पता चलता है कि स्टार्स शपथग्रहण समारोह के लिए निकल चुके हैं। फिलहाल आप भी देखिए कौन कौन से सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications