हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान- अजय देवगन समेत बॉलीवुड के इन सितारों ने किंग खान को दी शुभकामनाएं
सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर पूरे देश से फैंस उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैँ। शाहरुख खान उन सितारों में से हैं जो फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारों और जानी मानी हस्तियों के दिलों पर भी राज करते हैं। यही कारण है कि सुबह से ही सितारों ने उनके जन्मदिन के मौके पर बधाइयों की सिलसिला शुरु कर दिया था। शाहरुथ खान बीती रात अपने फैंस से मुखातिब होने और उन्हे शुक्रिया कहने के लिए मन्नत के बाहर भी आए थे। फिलहाल आप देखिए उन सितारों की लिस्ट जिन्होने शाहरुख खान के बर्थडे पर विश किया है...
शाहरुख खान की पैन फॉलोविंग ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी है और उनकी एक झलक के लिए फैंस कुछ भी कर जाते है। शाहरुख खान को फिल्मीबीट की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।


Click it and Unblock the Notifications