सिद्धार्थ-कियारा ने पहले इन सेलेब्स ने भी शादी में पानी की तरह बहाया पैसा, फेरे लेने के लिए चुनी ऐसी-ऐसी जगहें

Siddarth Kiara

Celebs Destination Wedding: अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ एक ही शादी की चर्चा हो रही है वह है बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी, यह शादी एक ऐसी 'महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग' बन गई है कि इसको लेकर ना जाने कितने लोगों के मन में कितने सवाल आ रहे हैं। खैर इतनी 'महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग' करने वाले स्टार आज सात फेरे लेगे और शादी के बंधन में हमेशा के लिए बांध जाएंगे। पर आज हम आपको बताएंगे कि 'शेरशाह' कपल ने पहले कितने सेलेब्स ने की ऐसी 'महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग'।

1. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले कपल की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और किक्रेटर विराट कोहली का, जी हां आपने सही सुना दोनों से मंहगी और शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग करके सबको चौका दिया है। शादी इतनी धूम-धाम और शानदार तरीके से हुई थी कि आज भी इनकी शादी को याद किया जाता है। दोनों ने इटली के लग्जरी रिसोर्ट बोर्गो फिनोशिटो में शादी की थी। विराट और अनुष्का अपनी शादी में लाइट कर्लर के ड्रेस में बहुत प्यारे लग रहे थे।

2. विक्की कौशन और कटरीना कैफ - सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी करने वाले कपल विक्की कौशल और कटरीना कैप ने महंगी डैस्टिनेशन वेडिंग के ट्रेंड को और ज्यादा ट्रेंड में ला दिया। दरअसल दोनों की शादी की खुबसूरत तस्वीरे और शानदार आसपास का नाजारा देखकर हर कोई काफी खुश था। रेड कलर और क्रीम कलर के कपड़ों में दोनों अपनी शादी में काफी शानदार लग रहे थे।

3. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - बॉलीवुड क्लीन जो कि इस वक्त हॉलीवुड पर भी अपने पति निक जोनस के साथ राज कर रही है वह है प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा की शादी बहुचर्चित शादियों में से एक थी, जो कि महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग थी। दोनों ने उमैद भवन पैसेस में अपनी शादी की थी, जहां पर देश और विदेश के कई सारे मेहमान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

4. रणवीर सिंह और दीपिका पादूकोण - रणवीर और दीपिका ने रॉयल विला देल बालवीएनलो में शादी की थी। दोनों की यह एक डेस्टिनेशल वेडिंग थी जो कि काफी लाइम लाइट में रही जाहिर है दोनों ही इंड्रस्ट्री के बड़े नाम है। शादी के दौरान दोनों स्टार ने अपने अनोखे और खुबसूरत अदांज से सबका दिल जीत लिया था।

5. राजकुमार राव और पत्रलेखा - बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपनी लेडी लव पत्रलेखा के साथ चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में डेस्टिनेशल वेडिंग करके सबका चौका दिया था। दोनों की शादी काफी प्यारे से अंदाज में हुई थी, सोशल मीडिया पर सामने आई कपल की तस्वीरों को फैंस का बहुत प्यार मिला था।

अब इस 'महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग' करने वालों की लिस्ट में एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम जुड़ जाएगा और वह सिद्धार्थ और कियारा। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X