..................... Ayodhya प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे ये बॉलीवुड और साउथ के सितारे? These Bollywood and South stars reach Ayodhya Pran Pratistha program? Shocking list goes viral! - Hindi Filmibeat

Ayodhya प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे ये बॉलीवुड और साउथ के सितारे? चौकाने वाली लिस्ट वायरल!

bollywood, news, amitabh bachchan

Bollywood Celebs Ayodhya Ram Mandir- 22 जनवरी 2024 इस साल की सबसे बड़ी तारीख होने वाली है। इसका कारण ये है कि इसी दिन प्रस्तावित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम' की तैयारी हो रही है।

कई सालों तक विवाद में रही इस जमीन पर रामलला का भव्य मंदिर बनाया गया। इस मौके पर पूरे देश बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर खबर है कि वो इस कार्यक्रम के होने से पहले खुद वहां पहुंचकर जायजा लेंगे।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में वो लोग हैं जिनको इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता भेजा गया है। इसल लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री, बिजनेस जगत, खेल व राजनीतिक दल की बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल हैं। फिल्मी सितारों की बात करें तो बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई सितारे यहां नजर आएंगे।

इस लिस्ट में, प्रभास, धनुष, ऋषभ शेट्टी, मोहनलाल, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, संजय लीला भंसाली, रजनीकांत, चिरंजीवी, माधुरी दीक्षित और दीपिका चिखलिया शामिल हैं।

जैसे ही सितारों की लिस्ट सामने आई लोग लगातार बातें कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कौन कौन से सितारे इस दावत को कुबूल करके यहां पर मौजूद होते हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह जैसे बीजेपी के दिग्गज नेता भी मौजूद होने वाले हैं।

गौरतलब है अयोध्या में इस दिन का लोगों को काफी समय से इंतजार था और कहा जा रहा था कि ऐसा जल्दी नहीं होने वाला है। लेकिन इस वक्त अयोध्या में एयरपोर्ट भी बन रहा है जोकि इंटरनेशनल होने वाला है। आने वाले समय में अयोध्या में किस तरह का डेवलपमेंट और देखने को मिलेगा ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल लोगों को 22 जनवरी का इंतजार है।

Read more about: bollywood news amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X