2024 में मां बनने जा रही हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, एक ने तो शादी के दो महीने बाद ही दे दी थी गुड न्यूज

 Yami Gautam

Actress are going to become mother in 2024: बॉलीवुड गलियारे में एक बार फिर खुशियों का बिगुल बज चुका है। बीते दिन यानी 7 फरवरी को विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया था। फैन्स इस खुशी को मना ही रहे थे कि बॉलीवुड की गलियों से एक और खुशी की लहर सामने आ गई है। जी हां, हाल ही में खबर मिली ही कि एक्ट्रेस यामी गौतम भी मां बनने जा रही हैं। उन्होंने शादी के बाद पहली बार कंसीव किया है। फैन्स और सितारे तो उन्हें बधाई देते थक ही नहीं रहे हैं। हर कोई यामी गौतम और आदित्य धर को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। आपको बता दें कि सिर्फ यामी ही नहीं इस बार कई और एक्ट्रेस भी हैं जो मां बनने जा रही हैं चलिए देखते हैं कि इस बार किन सितारों के घरों में नया मेहमान आने जा रहा है।

अनुष्का शर्मा
जी हां, पिछले कई महीनों से अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर तेजी से वायरल हो रही है। कभी उनका बेबी बंप नजर आता तो कभी वे ओवर साइज कपड़े पहनकर अपने बेबी बंप को छिपाने की कोशिश करती नजर आई हैं। खबर मानी जा रही है कि अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।

अमाला पॉल
अमाला पॉल ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी की थी। वहीं शादी के 2 महीने बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बेबी बंप की कई तस्वीरें शेयर की थीं। फैन्स ने मजकर अमाला और जगत को उनके नए सफर के लिए बधाइयां भी दी थीं।

काव्या गौड़ा
जानी मानी एक्ट्रेस काव्या गौड़ा ने भी हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। उनकी गोदभराई की तस्वीरों ने फैन्स को काफी इंप्रेस किया था। बता दें कि काव्या ने अपनी बेटी का स्वागत बड़ी ही धूमधाम से किया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।

अदिति प्रभुदेवा
कन्नड़ एक्ट्रेस अदिति प्रभुदेवा ने भी नए साल पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर पति के साथ खूबसूबरत फोटोशूट शेयर किया था। व्हाइट कलर की ट्यूनिंग में कपल का फोटोशूट काफी खूबसूरत लग रहा है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही अदिति ने अपनी भावनाएं भी कैप्शन में लिखी थीं। बता दें कि इसी साल अदिति प्रभुदेवा अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

Read more about: yami gautam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X