कब और किन मौकों पर आपने ड्रग्स खरीदें?, NCB ने अनन्या पांडे से पूछे ये 8 सवाल!

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से क्रूज शिप केस में पूछताछ की। अनन्या पांडे से ये पूछताछ अभी भी जारी है। गुरुवार को 2 घंटे और शुक्रवार को 4 घंटे पूछताछ के बाद एनसीबी ने अनन्या पांडे को 25 अक्टूबर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।

वहीं पाठकों के मन में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अनन्या पांडे से किस तरह की पूछताछ एनसीबी कर रही है। क्या अनन्या पांडे भी आर्यन खान वाले मामले में फंसती दिख रही हैं। इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल ऑफिशियल तौर पर न तो स्टारकिड ने दिए हैं न ही एनसीबी ने बताए हैं।

 Ananya Panday

इस बीच मीडिया में सूत्रों के हवालें से कई सवालों की चर्चा हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अनन्या पांडे से किस तरह के सवाल एनसीबी अधिकारियों ने पूछे होंगे। इससे पहले एनसीबी ने आर्यन खान के फोन से अनन्या पांडे संग चैट होने का दावा किया था।

अब तक कुल 4 घंटे अनन्या पांडे से पूछताछ

अब तक कुल 4 घंटे अनन्या पांडे से पूछताछ

इसी राह में एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर छापेमारी की और एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया। अब तक कुल 4 घंटे तक एनसीबी अनन्या पांडे से पूछताछ कर चुकी हैं। हालांकि एनसीबी ने इस मामले में बयान साझा नहीं किया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, ऐसे कई सवालों की लिस्ट, जिनका अनुमान है कि अनन्या पांडे से पूछे गए होंगे।

सवालों की लिस्ट

सवालों की लिस्ट

1) चैट के अनुसार, इन ड्रग्स को खरीदने में कौन शामिल है कौन आपकी मदद करता है?

2) क्या आप सीधे तौर पर किसी पेडलर से ड्रग्स खरीदते हैं?

3) कब और किन मौकों पर ड्रग्स खरीदें जाते हैं?

ड्रग पैडलर

ड्रग पैडलर

4) आर्यन खान के साथ क्या आपने कभी ड्रग्स लिया है या कब से आप ड्रग्स ले रही हैं?

5) आप लोगों के साथ कौन कौन लोग ड्रग्स का सेवन करने में शामिल हैं?

6) ड्रग पेडलर्स को पेमेंट करने का जरिया क्या है?

कैसे करते हैं पेमेंट

कैसे करते हैं पेमेंट

7) क्या ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन या फिर कैश किस तरह से आप ड्रग्स खरीदते हैं?

8) कब और कहां आप सप्लायर या पेडलर्स से मुलाकात करते हैं?

नहीं मिला अनन्या पांडे के खिलाफ सबूत!!

नहीं मिला अनन्या पांडे के खिलाफ सबूत!!

मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि फिलहाल कुछ चैट्स के अलावा एनसीबी को अनन्या पांडे के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। जिन चैट्स के आधार पर एनसीबी अनन्या पांडे से पूछताछ कर रही है उस में अनन्या ने साफ कहा है कि ये सिर्फ सिगरेट से जुड़ी बातचीत थी वह ड्रग्स नहीं लेती हैं।

नोट- सवाल व पूछताछ से जुड़ी जानकारी अभी एनसीबी या एक्ट्रेस की ओर से नहीं दी गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X