अक्षय कुमार की #Housefull_4.. ये होगी फिल्म की धमाकेदार कास्ट.. 2019 रिलीज!
2018 में बैक टू बैक धमाका के बाद.. अक्षय कुमार 2019 में भी एक से बढ़कर एक फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जिनमें से सबसे बहुप्रतीक्षित है हाउसफुल 4। सुपरहिट फ्रैंचाइजी होने की वजह से इस कॉमेडी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
'मेरी फिल्म दबंग और सिंघम जैसी नहीं है.. यह बिल्कुल ही अलग होगी....'
बहरहाल, कुछ ही समय पहले फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। लेकिन किसी भी स्टारकास्ट के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। खैर.. अब धीरे धीरे फिल्म से जुड़े नाम सामने आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के साथ.. दिशा पटानी, परिणीति चोपड़ा और कियारा आडवाणी बतौर मेनलीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। बता दें, यह फिल्म 2019 की दिवाली पर रिलीज होगी। अफवाह है कि मेकर्स संजय दत्त को भी इस फिल्म से जोड़ना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications