आमिर खान, शाहरुख खान ने किया रिजेक्ट- इस दमदार बॉयोपिक में अब होंगे विकी कौशल!
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने राकेश शर्मा बॉयोपिक 'सारे जहां से अच्छा' को रिजेक्ट कर दिया है और अब डॉन 3 की तैयारी शुरु कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख ने अब तक यह कंफर्म नहीं किया है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान के जाने के बाद अब राकेश शर्मा बॉयोपिक के लिए विकी कौशल और कार्तिक आर्यन को अप्रोच किया जा रहा है। वहीं, रणबीर कपूर का नाम भी अफवाहों में था।
रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन की यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बन रही है। पहले यह फिल्म आमिर खान को ऑफर की गई थी। लेकिन आमिर ने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से फिल्म को इंकार कर दिया। हालांकि फिर आमिर ने ही निर्माता- निर्देशक को शाहरुख खान का नाम सुझाया और शाहरुख ने फिल्म को हां कर दी थी। लेकिन जीरो के फ्लॉप होते ही शाहरुख ने इरादा बदल लिया।

शाहरुख के बाहर निकलने के बाद अब निर्माता फिल्म में किसी यंग स्टार को ही कास्ट करना चाहते हैं। जिसके लिए इस रेस में सबसे आगे विकी कौशल और कार्तिक हैं। जहां विकी की पिछली फिल्म 'उरी' ब्लॉकबस्टर रही है। वहीं, कार्तिक ने भी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से बेजोड़ सफलता हासिल की थी। देखना दिलचस्प होगा कि 'सारे जहां से अच्छा' किसकी खेमे में जाती है!

संतुष्ट नहीं थे शाहरुख?
सारे जहां से अच्छा की स्क्रिप्ट राकेश शर्मा और उनकी प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा के बारे में बताती है। ऐसे में शाहरुख को कहीं ना कहीं अहसास हुआ कि फिल्म लोगों का मनोरंजन नहीं कर पाएगी।

चांद पर कैसे पहुंचे राकेश
फिल्म के प्री प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने बताया कि फिल्म में राकेश शर्मा की पूरी जीवनी नहीं दिखाया जा सकता था। इसीलिए चॉंद पर जाने की मुहिम को उनकी पत्नी ने कैसे संभव किया, वह फिल्म में दिखाया जाता।

आमिर खान को हुई थी ऑफर
बता दें, पहले राकेश शर्मा बॉयोपिक आमिर खान को ऑफर की गई थी। लेकिन आमिर ने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से फिल्म को इंकार कर दिया। हालांकि फिर आमिर ने भी निर्माता- निर्देशक को शाहरुख खान का नाम सुझाया और शाहरुख ने फिल्म को हां कर दी थी।

सारे जहां से अच्छा
सूत्रों की मानें तो इस बॉयोपिक की तैयारी लंबे समय से चल रही है। बहुत पहले खुद राकेश शर्मा ने इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म की प्लानिंग तो पिछले आठ साल से चल रही है। मुझे नहीं पता कास्ट कैसी होगी और यह कैसी बनेगी।

फिल्म की टाइटल
इस फिल्म का नाम है- सारे जहां से अच्छा। बता दें, ये लाइन राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से तब बोली जब इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा कि वहां से भारत कैसा दिखता है।

शाहरुख खान की अगली फिल्म
फिलहाल सारे जहां से अच्छा की जगह.. शाहरुख खान फरहान अख्तर की डॉन 3 करने वाले हैं। खबर है कि फिल्म की तैयारी भी शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











