''शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर.. सुपरस्टार थे.. हैं.. और रहेंगे...''

By Neeti

सुपरमॉडल और बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक अखबार से बातचीत के दौरान खुलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में बात की। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सुपरमॉडल तो भूल जाइए, अब कोई सुपस्टार भी नहीं है। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बाद कोई सुपरस्टार नहीं होग।

[सलमान खान की 3 धमाकेदार सीक्वल.. FULL एक्शन.. किसे कहेंगे YES!]

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, अभी के जमाने में रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे भी एक्टर्स हैं, जो साधारण किरदार निभाते हैं। लेकिन अब कोई सुपस्टार नहीं बनेगा। अब कोई सुपरमॉडल भी नहीं बन पाते।

Shahrukh Khan, Salman Khan

कुछ समय पहले अफवाहों में बात आई भी थी कि तीनों खान को लेकर एक फिल्म प्लान की जा रही है, लेकिन अफसोस वह महज कोरी अफवाह थी। खैर, फैंस की मानें तो यह फिल्म जरूर आनी चाहिए।

10 कारण, खान तिकड़ी की एक फिल्म.. क्यों आनी चाहिए-

एक्टिंग का भंडार
एक ही फिल्म में तीन सुपर खान होंगे तो उस फिल्म की एक्टिंग का स्तर आप समझ ही सकते हैं। ये तीनों अलग अलग फिल्मों से अपनी एक्टिंग पॉवर प्रूव कर चुके हैं।

साथ आएगा पूरा देश
शायद ही देश भर में कोई एक ऐसा इंसान होगा, जो यह फिल्म देखने ना जाए।

कभी ना दिखने वाले खान्स
यदि इस फिल्म में कुछ ऐसा हो जाए कि एक्शन करें आमिर, शाहरूख करें कॉमेडी, सलमान करें रोमांस.. यानि की तीनों खान अपने अपने कॉमन किरदारों से बाहर निकल जाएं।

डांस- गाना.. धमाकेदार
OMG.. फिल्म के गाने तो साल क्या सालों साल तक के लिए ब्लॉकबस्टर हो जाएंगे।

खान्स की मेहनत
अपनी फिल्मों में तीनों ही खान काफी मेहनत करते हैं। तो सोचिए यदि तीनों की मेहनत एक ही फिल्म में सामने आए।

टू स्मार्ट टू हैंडल
क्या कुछ और कहने की जरूरत है.. कोई शक नहीं खान्स की फीमेल फैंस इस फिल्म के बाद पागल ही हो जाएंगी। या तो कंफ्यूज.. शाहरूख को देखें या सलमान या आमिर..

एक्सपेरिमेंट
तीनों खान अपनी फिल्मों और कैरेक्टर के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। कोई शक नहीं इस फिल्म में भी वे अपने किरदारों को उभार कर बाहर लाएंगे।

स्टाइल
तीनों खान अपनी अलग अलग स्टाइल के लिए पॉपुलर हैं। अब जब एक ही फिल्म में तीनों सुपर स्मार्ट एक्टर दिखेंगे.. तो फैशन तो उस लेवल का होना ही है।

दुनिया में अनोखा
यह फिल्म में दुनिया में अपने आप तरह की एक अनोखी फिल्म होगी। बॉलीवुड के तीन टॉप एक्टर्स एक साथ..

ताबड़तोड़ कमाई
वहीं, इस फिल्म की कमाई का कोई तोड़ नहीं होगा। बॉक्स ऑफिस पर शायद यह 500 करोड़ की शुरूआत भी कर दे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X