''दिसंबर में BOX OFFICE पर धमाका होगा, क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म आ रही है''
Recommended Video

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि दिसंबर में धमाका होने वाला है क्योंकि मेरी फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है। मैं रोहित शेट्टी के साथ काम करके बेहद खुश हूं। वह बिल्कुल वैसी मसालेदार फिल्में बनाते हैं, जैसी फिल्में मैं लंबे समय से करना चाहता था। यहां कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा, रोमांस सबकुछ मिलेगा।
'भारत' के साथ, 3000 करोड़ पार करेंगे सलमान खान- ब्लॉकबस्टर
सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। रणवीर अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में यहां ज्यादा दबंग नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि यदि रणवीर सिंह नहीं होते तो मैं सिंबा बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। क्योंकि सिर्फ वही एक एक्टर हैं जिनमें इस किरदार को खींचने को हिम्मत है।
बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-


Click it and Unblock the Notifications