''दबंग 3 जरूर बनेगी.. 2019 में होगा सलमान खान धमाका.. FINAL है....''
अरबाज़ खान ने दबंग 3 पर बात करते हुए कहा कि फिल्म में कई नए किरदार जोड़े जाएंगे। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा फिल्म का हिस्सा रहेंगी।
काफी समय से अफवाहें थीं कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' डिब्बाबंद होने वाली है। यहां तक की सलमान खान भी फिल्म से जुड़ी बात करने में कतराने लगे थे। लेकिन बता दें, हाल ही में अरबाज़ खान ने सभी अफवाहों को शांत करते हुए कहा है कि दबंग 3 बनेगी।
1 नहीं, दो नहीं.. 4 बड़ी फिल्में हो रही हैं CLASH.. खान, कपूर सब एक साथ
यदि यह कहा जाए कि दबंग सीरिज से सलमान खान को एक नई पहचान मिली है.. तो गलत नहीं होगा। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आई थी कि सलमान का नाम ही दबंग खान कर दिया गया। लिहाजा, दबंग 3 को लेकर फैंस का उत्साहित होना सही भी है।

अरबाज़ खान ने फिल्म से जुड़ी सभी अफवाहों और झूठी खबरों से पर्दा हटाया है। उन्होंने इतना तो कंफर्म कर ही दिया है कि दबंग 3 का धमाका जरूर ही होगा। चाहे वह 2 साल बाद ही क्यों ना हो।


Click it and Unblock the Notifications