जिस्म 2 में नहीं सुनाई देंगे दोहरे संवाद

Pooja Bhatt
पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में सन्नी लियोन के हॉट सीन्स के अलावा आपको किसी भी तरह के दोहरे संवाद नहीं सुनाई देंगे ऐसा इसलिए क्योंकि पूजा अपनी फिल्म में इस तरह के संवादों को नहीं डालना चाहती थीं।

पूजा ने कहा दोहरे संवाद एक हद तक फिल्मों में अच्छे लगते हैं। दिल्ली बैली में दोहरे संवादों का काफी प्रयोग किया गया था और उसमें लोगों को ये काफी कूल और हिप हॉप लगा था। लेकिन फिल्म जन्नत 2 में इन शब्दों की वजह से फिल्म को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को भी इस तरह के दोहरे संवादों और एक दूसरे को गालियां देने की वजह से काफी क्रिटिसिस्म का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार पूजा अपनी फिल्म जिस्म 2 को एक अच्छी फिल्म की श्रेणी में रखना चाहती थीं इसलिए उन्होने इसमें किसी भी तरह की गालियों या गंदे शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। जिस्म 2 में सिर्फ एक ही जगह गाली का प्रयोग किया गया है और पूजा ही यह तय करेंगी कि उसे फिल्म में रखना है कि नहीं।

पूजा ने कहा "हां ये सच है। बुरे और गंदे शब्दों का प्रयोग क्यों किया जाए, मेरी फिल्म में तो किसी भी तरह के दोहरे संवादों का प्रयोग भी नहीं किया गया है। मेरी फिल्मों के किरदारों को इस तरह के संवादों की जरुरत नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X