जिस्मानी सुंदरता को तवज्जो नहीं देती कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ..आज हिंदी सिनेमा का टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। हिंदी सिनेमा के सभी बड़े दिग्गजों के साथ काम करने वाली कैटरीना कैफ को अभी भी काफी लोग केवल ब्यूटीफूल ही मानते हैं। कुछ लोगों की राय में कैटरीना केवल सुंदर हैं, अच्छी अभिनेत्री नहीं है। जिसका खंडन करते हुए कैटरीना ने कहा कि उनकी नजर में जिस्मानी सुंदरता मायने नहीं रखती हैं।
उनके लिए सुंदरता के मायने दिमाग से हैं इसलिए उनकी नजर वो महिला सुंदर है जिसकी अपनी एक सोच है, अपनी एक समझ है। खुद को कैटरीना उसी श्रेणी में रखती हैं। कैटरीना ने कहा कि बतौर अभिनेत्री आपको महज फिल्मों में काम करना नहीं होता है।
आप मीडिया से मिलते हैं, लोगों के सवालों का जवाब देते हैं और इसके लिए आपको सोचना-समझना पड़ता है और जो इसे बखूबी कर जाती है, वो ही खूबसूरत है और मैं ऐसा कर सकती हूं इसलिए मुझे लगता है कि मैं सुंदर हूं।
कैटरीना कैफ की खूबसूरत तस्वीरें
कैटरीना हाल ही लॉरेल की ब्रांड एंबेसडर बनायी गयीं हैं। कैटरीना ने कहा कि सुंदर दिखना और मेकअप करना महिलाओं का हक है, लेकिन केवल मेकअप करके आप अच्छे लग सकते हैं लेकिन सुंदर दिखने के लिए आपके पास सुंदर दिमाग और सुंदर सोच होनी चाहिए।
शायद इसी कारण कैटरीना एक फैशन मैंगजिन की ओर से कराये गये सर्वे में एशिया की सबसे खूबसूरत और सेक्सी महिला करार दी गयी है।
वैसे कैटरीना की इस सोच से आपलोग कितना इत्तफाक रखते हैं। अपना जवाब नीचे के कमेंट बॉक्स में दीजिये।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications