सलमान खान की 'किक 2' के साथ, हो गई 'किक 3' की घोषणा.. FINAL
इन दिनों निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला अपने फिल्मों की फ्रैंचाइजी में काफी व्यस्त हैं। हाउसफुल 4, बागी 2, बागी 3, किक 2.. सभी फिल्मों की बैक टू बैक घोषणा कर दी गई है। खास बात है कि बागी 2 की रिलीज से पहले ही उन्होंने बागी 3 की घोषणा कर दी। वहीं, अब उन्होंने सलमान खान स्टारर किक 2 की शूटिंग शुरु होने से पहले ही किक 3 को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया है।
अजय देवगन की कॉमेडी सीक्वल.. 'सन ऑफ सरदार 2'
उन्होंने कहा, जब मैं पहली किक बनाना शुरु करने वाला था.. तो मैं काफी नर्वस था क्योंकि बतौर निर्देशक वह मेरी पहली फिल्म थी। लिहाजा, यदि किक 2 भी लोगों को पसंद आती है तो किक 3 का आना फाइनल है। यदि लोगों तक डेविल की स्टोरी इंटरटेनिंग तरीके से पहुंचा पा रहे हैं.. तो यहां क्यों रूकना।

बता दें, जैसे ही सलमान खान रेस 3 और भारत की शूटिंग खत्म कर लेंगे। किक 2 फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म 2019 की क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन खुद साजिद नाडियाडवाला ही करेंगे। सलमान के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज फाइनल हैं।


Click it and Unblock the Notifications