'इंडिया मे थोड़ा प्रॉब्लम है...' जान से मारने की धमकी पर पहली बार सलमान खान ने किया रिएक्ट, कहा कुछ ऐसा

Salman Khan on Death Threats: सलमान खान लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' की वजह से खबरों में छाए हुए थे। वहीं, लॉरेंस विश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान के फैंस भी काफी चिंतित हो गए थे। लेकिन, सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
खुद सलमान खान ने भी करोड़ों की बुलेट प्रूफ कार खरीदी है। अब सलमान खान ने जान से मारने की धमकी पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। दुबई में एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा है - 'दुबई एकदम सेफ है।।पर इंडिया में दिक्कत है। मुझे जो कुछ भी करने के लिए कहा जा रहा है, मैं कर रहा हूं, पर बहुत ही सावधानी से।
बता दें कि, मुंबई पुलिस ने सलमान खान को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने भी एक्टर की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। मशहूर शो 'आप की अदालत' में सलमान खान ने कहा- इनसिक्योरिटी होने से ज्यादा बेहतर होती है सिक्योरिटी मिल जाए। हां, सिक्योरिटी है। पर रोड पर मैं खुलकर साइकिल चला सकूं, वह मैं नहीं कर रहा हूं। मैं कहीं भी अकेला नहीं जा पा रहा हूं। और सबसे ज्यादा दिक्कत तो मुझे तब आती है, जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो वहां बहुत सारी सिक्योरिटी हो जाती है।'
साथ ही उन्होंने कहा कि, उनके साथ चलने वाली गाड़ियों की वजह से बाकी लोगों को परेशानी होती है। सब मुझे लुक देने लगते है लेकिन, मुझे धमकी मिली है इसलिए सिक्योरिटी मिली है। सलमान खान ने आगे कहा- मैं जहां भी जा रहा हूं सिक्योरिटी के साथ जा रहा हूं। यहां पर हूं तो किसी भी चीज की जरूरत नहीं है, यहां पर टोटली सेफ है। इंडिया के अंदर थोड़ा सा है प्रॉब्लम। मैं जानता हूं कि जो होने वाला है वो होकर रहेगा।"
Recommended Video
बता दें कि, कुछ दिन पहले सलमान खान को एक शख्स ने धमकी दी थी कि उन्हें 30 अप्रैल को मार दिया जाएगा। धमकी के इस मामले में एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सलमान खान धमकी मिलने के बाद उन्होंने रोज सुबह साइकिल चलाना तक बंद कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications