"मुझे कोई समस्या डर या असुरक्षा नहीं है"
Recommended Video

शाहिद कपूर अपने करियर में हमेशा से अपने हिसाब से चलते हैं और उन्हें जो सही लगता है वही करते हैं। पद्मावत सुपरहिट होने के बाद शाहिद कपूर अब अपनी अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं जिसे डायरेक्ट टॉयलेट एक प्रेम कथा के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह कर रहे हैं।आपको बता दें कि शाहिद कपूर इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म में श्रद्धा कपूर और यामी गौतम लीड रोल में होंगी।
शाहिद कपूर ने हाल में रिलीज हुई पद्मावत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि वो फिल्म से काफी खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि "सबसे जरुरी है कि हमेशा आगे बढ़ते रहो। ज्यादा आगे की सोचने की जरुरत नहीं है। मेरे पास जो भी है मैं उससे अपनी पूरी एनर्जी लगा देना चाहता हूं। लेकिन मैं साथ ही नए चैलेंज के लिए भी तैयार हूं। इसमें कोई समस्या, कोई डर या असुरक्षा नहीं है।"

उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मुझे लगता है कि बतौर एक्टर सबसे बुरी चीज एक एक्टर जो कर सकता है वो है प्लानिंग और इसलिए मुझे प्लान करना पसंद नहीं है। मेरी बस एक ही प्लानिंग रहती है कि मैं एक फिल्म एक बार में करुं ताकि मैं अपना 100 प्रतिशत दे सकूं। फिल्म रिलीज हो जाए उसके बाद हसूं या रोऊं और आगे बढ़ जाऊं।"
शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह ने कहा कि "शाहिद कपूर शानदार है। उन्हें ये आइडिया अच्छा लगा और 5 मिनट के अंदर वो इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए। हमारा इक्वेशन वाकई काफी अच्छा है। शाहिद कपूर फिल्म में वकील के किरदार में नजर आएंगे।"
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मैं बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग उत्तराखंड में शुरु करने के लिए काफी एक्साटेड हूं। बतौर फिल्ममेकर प्रोड्यूसर्स के ड्रीम टीम के साथ काम करना काफी मजेदार है।टी-सीरिज के भूषण कुमार हमेशा फिल्म को पहले तरजीह देते हैं और एक यादगार फिल्म बनाने के लिए जो जरुरी है वो समझते हैं। हम साथ में एक और यादगार फिल्म बनाने की कोशिश कर रहेहैं। मैं शाहिद कपूर के साथ भी काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। वो एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा अपने किरदार के साथ न्याय करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications