सुनील शेट्टी के कपड़े चोरी हुए
दक्षिण अफ्रीका के डरबन में इन दिनों शूटिंग कर रहे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी पोशाक चोरी होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि हो सकता है कि हवाई अड्डा कर्मियों की मिली भगत से इस घटना को अंजाम दिया गया हो।
शेट्टी के इस आरोप ने एयरपोर्ट्स कंपनी ऑफ साऊथ अफ्रीका (एसीएसए) को बैचेन कर डाला है। शेट्टी ने साप्ताहिक 'संडे टाइम्स एक्स्ट्रा' को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बार उनके साथ ऐसी घटना हुई है। उन्होंने कहा, "इसके बावजूद वह यहां लौटकर आएंगे क्योंकि इस मुल्क से उन्हें बेहद प्यार है।"
शेट्टी ने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा इसलिये होता है क्योंकि हवाई अड्डे पर सामान की देखरेख करने वालों को पता होता है कि उनमें क्या है और 10 मिनट में ही ताले खुल भी जाते हैं।"
हवाई अड्डा अधिकारियों का कहना है कि शेट्टी को इस बारे में कम से कम एयरलाइन को सूचित करना चाहिए था और हवाई अड्डे पर मौजूद पुलिस को शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।


Click it and Unblock the Notifications











