बजरंगी भाईजान के प्रोड्यूसर के भाई के घर में 3 करोड़ की चोरी, इस तरह दिया घटना को अंजाम?

मेगास्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान तो सभी याद ही होगी। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इस वक्त इस फिल्म के एक प्रोड्यूसर के भाई को लेकर चर्चा हो रही है जिनके घर में चोरी हुई है।
जी हां, ये चोरी बैंगलोर की सबसे बड़ी घरेलू चोरियों में से एक बताई जा रही है जिसमें सोना लूट लिया गया है। खबर है कि लुटेरों ने फिल्म निर्माता रॉकलाइन वेंकटेश के भाई के घर से ये चपत लगाई है। हालिया जानकारी के मुताबित ये चोरी करीब 3 करोड़ रुपये की है।
जी हां, 3 करोड़ रुपए के कीमत के सोने के जेवरात इन चोरों के द्वारा साफ कर दिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि ये मामला करीब 10 दिन पुराना है। 21 अक्टूबर को इस घटन को अंजाम दिया गया था। प्रोड्यूसर के पीड़ित भाई महालक्ष्मी लेआउट में व्यवसायी है और उनका नाम बी एन ब्रमरेश बताया जा रहा है।
दरअसल ब्रमरेश अपने परिवार के साथ 29 अक्टूबर को ग्रीस से लौटे थे और उनका घर कुछ दिन से खाली था। लौटकर न्होंने देखा कि घर में तोड़फोड़ की गई थी। लॉकर की जांच करने पर, परिवार को एहसास हुआ कि 3 करोड़ रुपये के 5.5 किलोग्राम सोने के गहने और लगभग 6 लाख रुपये नकद गायब थे।
इसके बाद आनना फानन में व्यवसायी ने इसका केस दर्ज करवाया और अब पुलिस जांच कर रही है। महालक्ष्मी लेआउट पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिंगर प्रिंट के अनुसार जांच शुरु की जाएगी। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही चोरों का पता चला है।


Click it and Unblock the Notifications











