..................... Theft at Raveena Tandon's mother's house, maid steals Rs 25 lakh - Hindi Filmibeat

पहले जीता भरोसा, फिर 25 लाख उड़ाए! Raveena Tandon की मां के घर चोरी, पूरी घटना जानकर हो जाएंगे हैरान

Raveena Tandon Mother: अभिनेत्री रवीना टंडन की मां के घर में चोरी हुई है और इस दौरान मुंबई पुलिस ने बिना देरी किए चोर को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि चोर का नाम राशि छाबड़िया है और उसने पहले परिवार भरोसा जीता और 25 लाख रुपए के गहने और महंगी घड़ियां चुराईं।

Raveena Tandon

अब इस चोरी के आरोप में पुलिस ने 47 वर्षीय इस शख्स महिला को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 6 साल राशि इस परिवार से जुड़ी हैं और अक्सर उनके घर आती थीं।

रवीना टंडन की मां जिनकी उम्र 86 साल है वो उनकी देखरेख करती थीं। राशि को टंडन परिवार में आने की इजाजत थी और उनके करीबी भी अक्सर आ जाते थे। लेकिन किसको पता था कि राशि चोरी की फिराक में एक दिन इतना बड़ा हाथ मारने वाली हैं।

क्या क्या हुआ चोरी?

आरोप है कि उसने घर पर रखे लॉकर को तोड़ा और सोने के गहने चोरी कर ले गई। इसके अलावा रवीना टंडन के भाई की महंगी घड़ियों पर भी इस चोरनी ने हाथ साफ कर दिए। ये मामला करीब एक साल पुराना है और पुलिस को इसकी जानकारी करीब 2 अक्टूबर, 2025 को हुई थी। परिवार इस दौरान दशहरे का त्योहार मना रहा था और उधर चोरी को अंजाम दिया गया था। जब इसका पता चला तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और इस लॉकर से सोने की चूड़ियां, हार, अंगूठियां, झुमके, हीरे जड़ा मंगलसूत्र और अन्य सामान मिलाकर करीब 25 लाख रुपए की चोरी थी।

पूछताछ के दौरान किया इंकार

चोरी की घटना के सामने आने के बाद राशि छाबड़िया से टंडन परिवार ने जब पूछताछ की तो उसने साफ इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ और छानबीन की तो घड़ियां बरामद हुई थीं। हालांकि बाकी गहनों का पता अभी भी नहीं है और पुलिस इसको लेकर छानबीन कर रही है। बता दें कि रवीना टंडन की मां के घर चोरी के बाद एक्ट्रेस तुरंत वहां पहुंची थीं।

Read more about: raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X