11 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ पुरानी फिल्में कर रही हैं बॉक्स ऑफिस पर कमाई
भारत में कई राज्यों में सिनेमाघर खुल चुके हैं और फिलहाल पुरानी फिल्में भी दर्शकों को थियेटर तक खींचने में सफल हो रही हैं। इसे अगर एक तरह का सोशल एक्सपेरिमेंट माना जाए तो फिलहाल प्रतिदिन थियेटर को 11 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिल रही है जो एक अच्छी रिपोर्ट है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो प्रतिदिन लगभग 22 हज़ार लोग थियेटर तक पहुंच रहे हैं। वो भी तब जब फिलहाल केवल पुरानी फिल्में ही दोबारा रिलीज़ की गई हैं।

माना जा रहा है कि दर्शक थियेटर में जाने से डर नहीं रहे हैं। और सिनेमाघर भी लोगों की सुरक्षा और Social Distancing का पूरा ख्याल रख रहे हैं। ऐसे में नई फिल्मों का रिलीज़ होना बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा कदम हो सकता है।
हालांकि फिलहाल कई बड़ी फिल्में OTT के साथ अपनी डील कर चुकी हैं, ऐसे में उनका थियेटर में रिलीज़ हो पाना असंभव है। ऐसे में अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम और वरूण धवन की कुली नं.1 रीमेक को भारी नुकसान सहना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











