हमेशा जीवित रहेगा रंगमंच : रजनीकांत
रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत करके फिल्म उद्योग के शिखर तक पहुंचे तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है कि रंगमंच कभी मर नहीं सकता।
एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को अपने विचार रखते हुए रजनीकांत ने कहा कि रंगमंच को मदद पहुंचाने के लिए फिल्म जगत को आगे आना चाहिए क्योंकि इसने उसे एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं।
रजनीकांत ने कहा, "रंगमंच अनंत है। मैंने यहीं से अपने करियर की शुरुआत की थी। मैंने बेंगलुरू में 25 नाटको में अभिनय किया है। मेरे दोस्तों ने नाटकों में ही मेरा अभिनय देखकर मुझे फिल्मों में किस्मत आजमाने को कहा था। मेरी फिल्म जगत से गुजारिश है कि वह रंगमंच को आर्थिक और भावनात्मक मदद पहुंचाए।"


Click it and Unblock the Notifications











