थियेटर मालिकों ने बॉलीवुड से की गुज़ारिश - ऑनलाइन मत करें फिल्में रिलीज़, लक्ष्मी बम से मिलेगा धोखा!
एक तरफ जहां पूरा देश लॉकडाउन में है और अर्थव्यस्था लगातार निचले स्तर पर गिरती जा रही है वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड भी हर हफ्ते करोड़ों का नुकसान झेल रहा है। अब कुछ ही दिनों पहले खबर आई है कि जो फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार थीं उन्हें ऑनलाइन ही रिलीज़ किया जाएगा।
इस खबर के आने के बाद से थियेटर मालिकों में हलचल है और हर कोई परेशान है। थियेटर मालिकों ने प्रोड्यूसर्स से गुज़ारिश करते हुए कहा है कि ये फैसला ना लें।

थियेटर मालिकों ने प्रोड्यूसर्स से अपील करते हुए कहा है कि इन फिल्मों को लॉकडाउन के बाद रिलीज़ होने के लिए बचाकर रखें वरना लोग थियेटर में मज़े से फिल्में देखना भूल जाएंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में डिज़्नी हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेज़ॉन और ज़ी 5 जैसे कई डिजिटल एप ने प्रोड्यूसर्स से फिल्में खरीदने की डील की जिसके बाद इन फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज़ किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












