'द ज़ोया फैक्टर' के ट्रेलर की मजेदार घोषणा- 27 अगस्त को आएगा ज़ोया कवच, देंखे VIDEO

सोनम कपूर- दुलकर सलमान स्टारर फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' के पहले मोशन पोस्टर के साथ प्रशंसकों को लुभाने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म से रोमांचक प्रमोशनल यूनिट साझा की है, जिसमें हाल ही में फ़िल्म में शामिल हुए अभिनेता पंकज धीर आपको हर परेशानी से बचाने के लिए 'ज़ोया कवच' ले कर आये हैं। यह कवच आपके जीवन में शतप्रतिशत गुड लक ले कर आएगा।

वीडियो में, पंकज धीर ने 'ज़ोया कवच' फ्रेम के फायदों के बारे में बताया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम की लकी चार्म सोनम कपूर आहूजा उर्फ ​​ज़ोया सोलंकी हैं। इतना ही नहीं, वीडियो ने 27 अगस्त को 'द ज़ोया फैक्टर' के ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ उत्साह डबल कर दिया है।

The Zoya Factor

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस विशेष 'ज़ोया कवच' वीडियो को साझा करते हुए लिखा,"Suno! Suno! India waale suno! Ab aapki taraf bhi good luck aayega 600mbps ki speed se. Aaj hi book kijiye Zoya Kavach aur dekhiye trailer on August 27! ‬#TheZoyaFactor

निर्माताओं ने निश्चित रूप से 'ज़ोया कवच' के अनोखे आईडिया के साथ ट्रेलर रिलीज की घोषणा की है जिसे देखने के बाद अब हर किसी के नज़रे 27 अगस्त पर टिकी है!

'द जोया फैक्टर' एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है!

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X