..................... द ज़ोया फैक्टर ट्रेलर - सोनम कपूर और दुलकर सलमान की रॉमकॉम शानदार | The Zoya Factor trailer Sonam and Dulquer Salmaan to hit a box office six with this quirky romcom - Hindi Filmibeat

द ज़ोया फैक्टर ट्रेलर - सोनम कपूर और दुलकर सलमान की जोड़ी की शानदार लव स्टोरी

सोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर द ज़ोया फैक्टर का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म में सोनम कपूर एक ऐसी लड़की भूमिका में हैं जिसके साथ में होने से भारत की क्रिकेट टीम हमेशा मैच जीत जाती है और इस अंधविश्वास को सच मानकर उसे भारतीय टीम के साथ वर्ल्ड कप टूर पर भेज दिया जाता है।

वहीं दूसरी ओर, क्रिकेट टीम का कप्तान, इस बात को बेबुनियाद मानता है और ज़ोया से नफरत करता है क्योंकि उसकी टीम की मेहनत का सारा क्रेडिट, ज़ोया के लकी होने पर डाल दिया जाता है। इस तकरार के बीच दोनों में प्यार कैसे होता है यही फिल्म की कहानी है।

the-zoya-factor-trailer-sonam-and-dulquer-salmaan-to-hit-a-box-office-six-with-this-quirky-romcom

ज़ोया का जन्म उस दिन, उसी समय हुआ था जब भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में अपना वर्ल्ड कप जीता था। इसलिए ज़ोया को भी इस साल की क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है। क्या वो इस बार टीम को वर्ल्ड कप जीतने में अपने लक से मदद कर पाएगी? यही फिल्म की कहानी है।

फिल्म का ट्रेलर काफी मज़ेदार है और सोनम - दुलकर की जोड़ी फैन्स को काफी इंटरटेन करने वाली है। फिल्म, अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर पर आधारित है। आपको याद दिलाते हैं किताबों पर बनी कुछ शानदार बॉलीवुड फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X