सोनम- सलमान की 'द जोया फैक्टर'- 24 घंटों में 16 मिलियन बार देखा गया ट्रेलर
29 अगस्त को ज़ोया सोलंकी की कहानी "द ज़ोया फैक्टर" का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म के ट्रेलर को प्रशंसकों और इंडस्ट्री द्वारा समान रूप से सराहना प्राप्त हो रही है, नजीतन महज 24 घंटों के भीतर ट्रेलर को यूट्यूब पर 16 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म में सोनम कपूर और दुलकर सलमान मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी जोया की है, एक विज्ञापन एजेंट.. जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। यह एक कॉमेडी ड्रामा है.. जहां रोमांस का तड़का भी दिखेगा।

ज़ोया का जन्म उस दिन, उसी समय हुआ था जब भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में अपना वर्ल्ड कप जीता था। इसलिए ज़ोया को भी इस साल की क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है। क्या वो इस बार टीम को वर्ल्ड कप जीतने में अपने लक से मदद कर पाएगी? यही फिल्म की कहानी है।
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह किताब युवाओं के बीच काफी पॉपुलर रही थी। क्रिकेट और लक का यह मजेदार मिश्रण लोगों को बेहद पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications