..................... The Zoya factor's first song title as Lucky charm release now - Hindi Filmibeat

फ़िल्म 'द ज़ोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' हुआ रिलीज!

'द ज़ोया फैक्टर' का पहला गाना "लकी चार्म" सुन कर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। यह गीत न केवल स्पेशल है, बल्कि फिल्म के लिए एक लकी गीत है क्योंकि इसकी शुरुआत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आवाज में इंट्रोडक्शन के साथ होती है। "लकी चार्म" सोनम कपूर और दुलकर सलमान अभिनीत 'द ज़ोया फैक्टर' का पहला गाना है जहाँ ज़ोया को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म माना जाता है और आखिरकार इस विश्वास के कारण, ज़ोया की तरफ़ हर किसी का नज़रिया बदल जाता है।

गाने के बोल आकर्षक हैं और संगीत मज़ेदार है जो इस पूरे गाने को अधिक खूबसूरत बना देता है। गाने को शंकर महादेवन और रघुवीर यादव ने गाया है तथा गाने के बोल अमित भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं।

the zoya factor, sonam kapoor, सोनम कपूर, द जोया फैक्टर

फ़िल्म का संगीत शंकर एहसान लॉय की तिकड़ी द्वारा रचित है। वही, कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को इसकी असामान्य कहानी के लिए अपार सराहना मिल रही है।

'द जोया फैक्टर' एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है!

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X