'द जोया फैक्टर' का नया पोस्टर रिलीज- देंखे सोनम और सलमान का रोमांटिक अंदाज
सोनम कपूर और दुलकर सलमान खान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर आज रिलीज किया जाने वाला है। ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज किया है, जहां सोनम और सलमान कुछ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है। बता दें, यह फिल्म इसी नाम से 2008 में आये अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है।
फिल्म की कहानी जोया की है, एक विज्ञापन एजेंट.. जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। यह एक कॉमेडी ड्रामा है.. जहां रोमांस का तड़का भी दिखेगा।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। 2018 में आई फिल्म कारवां के बाद यह दुलकर सलमान की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यह किताब युवाओं के बीच काफी पॉपुलर रही थी। क्रिकेट और लक का यह मजेदार मिश्रण लोगों को बेहद पसंद आया है। पहले इस किताब पर शाहरुख खान की रेड चिलीज इंटरटेनमेंट फिल्म बनाने वाली थी.. लेकिन 4 साल तक के इंतजार के बाद इसके राइट्स आरती शेट्टी ने खरीद लिये और अब फिल्म सामने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications