द ज़ोया फैक्टर - नया टीज़र और खुल गया फिल्म का पहला राज़, सोनम कपूर मचाएंगी धमाल
सोनम कपूर और दुलकर सलमान, अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर पर बनी इसी नाम की फिल्म में नज़र आने वाले हैं। अब फिल्म का नया पोस्टर और टीज़र रिलीज़ हो चुका है जहां संजय कपूर एक बच्ची को खिलाते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ में टीवी पर भारत के 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत का एक सीन दिख रहा है।
ये पोस्टर साफ साफ बता रहा है कि फिल्म में सोनम कपूर का किरदार ज़ोया, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी क्यों हैं। ये टीज़र पोस्टर, सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। कल फिल्म का ट्रेलर लॉन्च है।

द ज़ोया फैक्टर एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे गलती से भारतीय टीम के लिए काफी लकी मान लिया जाता है क्योंकि वो उसी समय पैदा हुई थी जब भारत ने 1983 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उसे भारतीय टीम के साथ वर्ल्ड कप दौरे पर भेजा जाता है।
इस बात से टीम का कैप्टन काफी नाराज़ रहता है कि टीम की मेहनत, एक लड़की के लकी होने से जोड़ दी जाती है। देखिए यहां फिल्म का टीज़र पोस्टर -


Click it and Unblock the Notifications











