'द एक्सपोज' में सोनाली राउत बनीं जीनत अमान

Video: 'द एक्सपोज': डिजायर, स्कैंडल और मर्डर में सोनाली राउत बनीं जीनत अमान
यानी कि फिल्म 'द एक्सपोज' के ट्रेलर में सोनाली राउत भीगी सफेद साड़ी में उसी तरह से शिवलिंग की पूजा कर रही हैं जिस तरह से फिल्म 'सत्यम, शिवम, सुंदरम' में जीनत अमान ने की थी। फिल्म में आपको हनी सिंह का गाना भी दिखेगा तो वहीं फिल्म में आपको लंबे अरसे बाद अनंत महादेवन भी नजर आयेंगे जो कि फिल्म के निर्देशक भी हैं। फिल्म में डिजायर, स्कैंडल और मर्डर की स्टोरी को दिखाया गया है।
हनी सिंह ने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है
फिल्म के कुछ संवाद काफी बोल्ड है। फिल्म का ट्रेलर काफी भव्य और प्रभावशाली है जिसे पूरा देखने का मन करता है। फिल्म की कहानी है साठ के दशक में एक बॉलीवुड की सेक्स सिंबल की है जिसकी अचानक महल से गिरकर मौत हो जाती है। अब यह एक मर्डर था या सुसाइड. इसी मिस्ट्री को फिल्म में साल्व किया गया है।
फिल्म में हिेमेश रेशमिया, इरफान खान, सोनाली राउत, आदिल हुसैन और सव्यसाची चक्रवर्ती है। फिल्म में हनी सिंह केवल गाने के लिए नहीं है बल्कि उन्होंने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। इस फिल्म से हिमेश रेशमिया को बहुत सारी उम्मीदें हैं देखते हैं उनकी यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं। फिल्म 23 मई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











