दर्द दिलों के कुछ कम हो जाते, हिमेश अगर तुम एक्टिंग छोड़ सिर्फ गाने ही बनाते...
फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हो गये हैं और एक बार फिर से हिमेश की आवाज की जादू का सुरूर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन 'द एक्सपोज' के गाने जितना लोगों को सुनने में अच्छे लग रहे हैं उससे कहीं ज्यादा वो देखने में बुरे लग रहे हैं। लोगों ने हिमेश की हीरोगिरी का जमकर ट्विटर पर मजाक उड़ाया है, लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि 'दर्द दिलों के कुछ कम हो जाते, हिमेश अगर तुम एक्टिंग छोड़ सिर्फ गाने ही बनाते'।
देखें: फिल्म 'द एक्सपोज' की तस्वीरें
कुछ लोगों ने ट्विट किया है कि हिमेश तुम्हें किसने हीरो बनने की सलाह दी थी, उस व्यक्ति को हम लोगों से जरूर मिलवाओ. तुमने क्या सोचा कि तुम 20 किलो कम कर लोगे तो लोग तुम्हारे दीवाने हो जायेंगे। तुम्हारी फिल्म जरूर चलती अगर तुम फिल्म में नहीं होते।
मालूम हो कि 'द एक्सपोज' में साठ के दशक में एक बॉलीवुड की सेक्स सिंबल की दर्दनाक दास्तां को दिखाया गया है जिसकी अचानक महल से गिरकर मौत हो जाती है। अब यह एक मर्डर था या सुसाइड. इसी मिस्ट्री को फिल्म में साल्व किया गया है।
फिल्म में हिेमेश रेशमिया, इरफान खान, सोनाली राउत, आदिल हुसैन और सव्यसाची चक्रवर्ती है। फिल्म में हनी सिंह केवल गाने के लिए नहीं है बल्कि उन्होंने फिल्म में निगेटिव रोल प्ले किया है। इस फिल्म से हिमेश रेशमिया को बहुत सारी उम्मीदें हैं देखते हैं उनकी यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/CExS4CBufng?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












