दीपिका से ज्यादा नशा कैटरीना में..तभी तो हैं सेक्सी नंबर 1
लंदन की एक पत्रिका की ओर से कराये गये सर्वे से यह बात सामने आयी कि कैटरीना कैफ , बॉलीवुड हसीनाओं, प्रियंका, करीना औऱ दीपिका से कहीं ज्यादा सेक्सी है। ऐसा नहीं है कि यह सर्वे तुक्के में हुआ हो क्योंकि एशिया के लोगों ने लगातार चौथी बार कैटरीना को इस खिताब से नवाजा है।
इस सर्वे में दीपिका पादुकोण को चौथा स्थान मिला है उनके आगे प्रियंका चोपड़ा जो कि इस सूची में नंबर दो पर हैं, और टीवी अभिनेत्री और झलक दिखला जा 6 की विजेता दृषिट् धामी हैं, दृष्टि को इस सूची में तीसरी पोजिशन मिली है।
कैटरीना की इस कामयाबी से उनके चाहने वाले हद से ज्यादा खुश हैं इसलिए उनकी उत्सुकता कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म धूम 3 के प्रति काफी बढ़ गयी है।
कहा जा रहा है कि सेक्सी कैटरीना ने इस फिल्म के लिए अपनी सेक्सी टागों को टोंड भी किया है। फिल्म में वह पहली बार आमिर खान के संग नजर आ रही हैं।फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होनेवाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
