20 दिसंबर.. सालों का इंतजार खत्म.. देखिए इस फिल्म का FIRST LOOK
रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस की पहली झलक 20 दिसंबर को फैंस के सामने आएगी।
इस साल नहीं, बल्कि 2 सालों से बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जग्गा जासूस' आखिरकार 2017 में रिलीज होने को तैयार है। जी हां, फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फैंस के सामने जल्द ही फिल्म की पहली झलक आएगी।

20 दिसंबर को फिल्म का फर्स्ट लुक काफी नए अंदाज में रिलीज किया जाएगा.. वर्ल्ड ऑफ जग्गा.. के जरीए। फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो ऐसी मार्केटिंग आज तक बॉलीवुड में कभी नहीं हुई।
मेकर्स 'वर्ल्ड ऑफ जग्गा' रिलीज करेंगे, जो जग्गा जासूस की जिंदगी में हो रहे मस्ती और एडवेंचर को दिखाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। बता दें, काफी सालों से फिल्म पोस्टपोंड होते होते 2017 में रिलीज होने जा रही है।
अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का इंतजार अब बेसब्री के साथ किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications