चिता जलने के बाद महिला ने बनाई रील, 'लव तुझे लव मैं करती हूं' गाने में की ऐसी हरकत, Video!

Viral Video- सोशल मीडिया पर कुछ व्यूज के लिए लोग कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होता है। कुछ रील्स आपको हिला डालती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है।
इस वक्त श्मशान घाट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को रील बनाते हुए देखा जा सकता है। ये महिला चिता जलने के बाद डांस कर रही है और घूम घूमकर रील बनाती हुई नजर आ रही है।
कैसा है वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला को चिता जलने के बाद घूम घूमकर गाना गाते और एक्टिंग करते देखा जा सकता है। "लव तुझे लव मैं करती हूँ" गाने पर इस महिला को एक्ट करते देखा जा सकता है।
साड़ी पहनकर ये महिला किसकी चिता के सामने घूम रही है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन ये हरकत लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। इस बेशर्मी वाले वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आपको हैरान करने के लिए काफी है। कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यमराज और चित्रगुप्त डरे हुए हैं।'' एक ने लिखा, ''ऐसी स्त्रीयों की वजह से ही नई पीढ़ी पतन की ओर जा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''इसलिए समाज स्त्रियों की आजादी के खिलाफ रहता था ईन्हे नचनिया बनने का बहुत शौक होता है आजादी मिलते ही अपने संस्कार भूल जाती हैं।''
एक ने लिखा, ''पूरी आत्मा समाज डरी हुई है।'' इस तरह से लोग सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि वीडियो कहां का है इसको लेकर पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications